कन्नौज में समाजवादी पार्टी के PDA सम्मेलन में कम भीड़ जुटने के बाद जिलाध्यक्ष कलीम खान समेत पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई। इस कार्रवाई पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने सपा की राजनीतिक विरासत और संगठन पर सवाल उठाते हुए 2027 के चुनाव को लेकर भी निशाना साधा।
Tag: UP Politics
UP news: अखिलेश यादव को सुब्रत पाठक का खुला चैलेंज, बोले- कन्नौज की किसी भी सीट से लड़ लें, BJP कार्यकर्ता हरा देगा
बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव को कन्नौज की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का साधारण कार्यकर्ता भी अखिलेश को हरा सकता है। हारने पर राजनीति छोड़ने की बात कहकर उन्होंने सपा के PDA सम्मेलन पर भी तंज कसा। उनके बयान से कन्नौज की सियासत गरमा गई है।
UP Politics: मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण देने के सवाल पर राजनाथ सिंह ने दिया ये जवाब, बोले- ‘चलिए देखते हैं’
लखनऊ में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने पर राजनाथ सिंह से सवाल पूछा गया। पत्रकार ने 1990 में रामभक्तों पर गोली चलने का मुद्दा उठाया। इस पर रक्षा मंत्री ने कहा, ‘चलिए देखते हैं। उसके कई कारण थे।’ जानिए क्या है पूरा मामला और 2008 में सपा ने कांग्रेस सरकार को समर्थन क्यों दिया था।
Gonda Politics: गोंडा में सपा का कुनबा बढ़ा, भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों के साथ साइकिल पर सवार
गोंडा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कटरा बाजार के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्य भवानी भीख शुक्ला अपने पांच बेटों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी को सदस्यता दिलाई। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाने वाले शुक्ला के इस कदम से सियासी चर्चाएं तेज हैं।
UP Politics: IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का ऐलान; बोलीं- अब राज आपका होगा
IAS अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया लाइव के जरिए नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का ऐलान किया और चुनाव लड़ने की बात कही। किसानों, छोटे व्यापारियों, महिला सुरक्षा और जनता की भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात करते हुए उन्होंने अपनी राजनीतिक योजना सामने रखी।
