पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला अकाली दल में शामिल

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जलालाबाद से पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनका पार्टी में स्वागत किया। बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर आवला के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी और इसे जलालाबाद तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने से जोड़ा।

सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर दी जानकारी

सुखबीर सिंह बादल ने रमिंदर सिंह आवला के साथ तस्वीर साझा करते हुए उनका अकाली दल में स्वागत किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ नेता और जलालाबाद से पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें खुशी हो रही है।

बादल ने जलालाबाद से अपने राजनीतिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र ने उन्हें तीन बार सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अकाली दल की सरकारों के दौरान जलालाबाद में बड़े स्तर पर विकास हुआ।

2027 के चुनाव को लेकर कही यह बात

सुखबीर सिंह बादल ने उम्मीद जताई कि रमिंदर सिंह आवला के पार्टी में शामिल होने से जलालाबाद के साथ-साथ पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आवला पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के पार्टी के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *