UP Election 2027: कांग्रेस ने लखनऊ में लगाया पोस्टर, लिखा- ‘200 सीट हक है हमारा’, सपा की बढ़ेगी मुश्किल?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर अपनी दावेदारी तेज कर दी है। लखनऊ में लगे ‘200 सीट हक है हमारा’ पोस्टर ने राजनीतिक चर्चा बढ़ा दी है। कांग्रेस के मुताबिक, सपा को 175 से 200 सीटों की शुरुआती सूची सौंपी गई है। अब दोनों दलों के बीच बातचीत का इंतजार है।

UP Politics: यूपी की 11 एमएलसी सीटों पर महासंग्राम, 14.81 लाख वोटर करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान शुरू हो गया। पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटों के लिए करीब 14.81 लाख मतदाता वोट डाल रहे हैं। प्रदेश के 72 जिलों में 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बीजेपी और सपा के बीच मुकाबले के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित होंगे।

UP Politics: जेल में बंद आजम खां के हाथ में सपा की चुनावी कमान? अखिलेश की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खां से मुलाकात कर गठबंधन की सीटों और संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की। सपा प्रमुख ने कहा कि आजम खां के सुझावों को अहमियत दी जाएगी। इस मुलाकात के बाद पश्चिमी यूपी की सियासत और रामपुर सीट पर उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जानिए मुलाकात के राजनीतिक मायने।

UP Politics: आजम खां को CM की कुर्सी चाहिए? ओम प्रकाश राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

उत्तर प्रदेश की सियासत में आजम खां को लेकर ओम प्रकाश राजभर के दावे से नई चर्चा शुरू हो गई है। राजभर ने अखिलेश यादव और आजम खां की मुलाकात पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पद और AIMIM से जुड़ी अटकलें लगाईं। वहीं, अखिलेश यादव ने मुलाकात को भावनात्मक बताया और आजम खां को अपना बताया।

UP Politics: अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर गरमाई यूपी की राजनीति, ओम प्रकाश राजभर ने लगाए बड़े आरोप

अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात को लेकर यूपी की राजनीति गरमा गई है। रामपुर में होने वाली इस मुलाकात पर ओम प्रकाश राजभर ने निशाना साधते हुए चुनावी फायदे के लिए मुस्लिम वोट साधने का आरोप लगाया। वहीं, सपा नेताओं ने मुलाकात के एजेंडे पर चुप्पी साध रखी है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

UP Politics: निषाद समाज को आरक्षण देना ही पड़ेगा, BJP भी समझ ले! संजय निषाद की दो टूक, बोले- हमें राशन नहीं, शासन चाहिए

दिल्ली में निषाद पार्टी के महासम्मेलन में संजय निषाद ने मछुआरा समाज के आरक्षण की मांग उठाते हुए बीजेपी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आरक्षण के बिना गठबंधन पर बात नहीं होगी। ‘हमें राशन नहीं, शासन चाहिए’ के नारे के साथ उन्होंने समाज के संवैधानिक अधिकारों, राजनीतिक भागीदारी और सुरक्षा की मांग की।

UP Politics: रावण के साथ कॉकरोच का पुतला जलाने पर सुरेश खन्ना का बड़ा बयान, बोले- हम स्वागत करते हैं

दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट के कॉकरोच का पुतला भी जलाया गया। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इसका समर्थन किया, जबकि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा। जानिए कॉकरोच के पुतले के दहन की वजह।

UP Politics: केशव मौर्य का अखिलेश पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’, PDA पर भी उठाए सवाल

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फतेहपुर में सपा के PDA घोषणा पत्र और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा को दलितों और पिछड़ों का हितैषी मानने से इनकार किया और ‘सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाला तंज कसा। SIR विवाद पर राहुल गांधी को भी घेरा और बीजेपी की जीत का दावा किया।

UP Politics: अखिलेश को चुनाव आते ही आजम खान की याद आई! ओपी राजभर का तंज, बोले- मुस्लिमों को गुमराह करने की कोशिश

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उन्हें आजम खान की याद आई है। 22 अक्टूबर को रामपुर में अखिलेश आजम और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करेंगे। इस बीच जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ईडी ने आजम के करीबी ठेकेदारों को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।

UP politics: कन्नौज में खाली कुर्सियों पर सपा में बड़ी कार्रवाई, अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का तंज

कन्नौज में समाजवादी पार्टी के PDA सम्मेलन में कम भीड़ जुटने के बाद जिलाध्यक्ष कलीम खान समेत पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई। इस कार्रवाई पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने सपा की राजनीतिक विरासत और संगठन पर सवाल उठाते हुए 2027 के चुनाव को लेकर भी निशाना साधा।