राहुल गांधी पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़कने गए थे… शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस पर हमला, 1984 दंगों की दिलाई याद

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी की संगरूर इंसाफ रैली को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़कने गए थे। शाहनवाज ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस से इंसाफ को लेकर सवाल किया और राहुल गांधी के बयानों की आलोचना की।

Owaisi Statement: राहुल गांधी को ‘पगलू’ कहने पर ओवैसी का मजेदार जवाब, बोले- मैं तो ‘बीवी पगलू’ हूं, सुकून से रहना है तो मानिए मेरी बात

राहुल गांधी को बीजेपी की ओर से ‘एंटी इंडिया पगलू’ कहे जाने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने खुद को ‘बीवी पगलू’ बताते हुए कहा कि जिंदगी में सुकून चाहिए तो पत्नी की बात माननी चाहिए। ओवैसी का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा में है।

UP Election 2027: यूपी कांग्रेस में प्रियंका गांधी के हाथ होगी चुनावी रणनीति की कमान, सीट बंटवारे से लेकर प्रचार तक लेंगी हर फैसला

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा सीट बंटवारे, सपा के साथ गठबंधन और चुनाव प्रचार की रणनीति पर नजर रखेंगी। वहीं, वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस 20 नवंबर के बाद प्रदेश में रैलियां शुरू करने की तैयारी कर रही है।

UP Politics: अखिलेश यादव पर नरम पड़े स्वामी प्रसाद मौर्य के तेवर! विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर दिया बड़ा बयान

अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और सीधे मुख्यमंत्री बनने की बात पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे अखिलेश का निजी फैसला बताया। वहीं, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए 2027 चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। पोस्टर वॉर और राहुल गांधी से मुलाकात ने भी सियासी चर्चा बढ़ाई है।

US Midterm Election 2026: अमेरिकी चुनाव में भारतवंशियों का जलवा, रो खन्ना-अमी बेरा समेत कई नेताओं की जीत, विवेक रामास्वामी हारे

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव 2026 में भारतीय मूल के कई उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। रो खन्ना, अमी बेरा, प्रमिला जयपाल और सुहास सुब्रमण्यम ने अपनी सीटें बरकरार रखीं, जबकि पिया डंडिया पहली बार कांग्रेस पहुंचीं। वहीं विवेक रामास्वामी को ओहायो के गवर्नर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

Dhirendra Shastri Controversy: धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में आए अनिरुद्धाचार्य, बोले- विनोद भाव में कही थी बात

भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में अनिरुद्धाचार्य उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री ने विनोद भाव में बात कही थी, उनका मकसद भगवान का अपमान करना नहीं था। इससे पहले अखिलेश यादव ने कार्रवाई की मांग की थी और शास्त्री माफी भी मांग चुके हैं।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार, बोले- सड़क नहीं, संसद में बहस कीजिए

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती देने वाले वीडियो पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बहस सड़क पर नहीं, संसद में होनी चाहिए। हिमंत ने राहुल के दिवाली वाले वीडियो में दिखे लाल गुलाब पर भी तंज कसते हुए वैलेंटाइन डे का जिक्र किया।

UP Politics: 2027 से पहले लखनऊ के रमाबाई मैदान में दिखेगी दलित राजनीति की ताकत, चंद्रशेखर और मायावती के कार्यक्रमों पर नजर

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दलित राजनीति में हलचल तेज है। चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में महारैली करेंगे, जबकि बसपा 6 दिसंबर को इसी स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। दोनों आयोजनों को दलित वोट बैंक और बहुजन नेतृत्व पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Akhilesh Yadav: विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान पर BJP का हमला, पंकज चौधरी ने कहा- ‘रणछोड़ अखिलेश’

अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान पर बीजेपी ने हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें ‘रणछोड़ अखिलेश’ कहते हुए तंज कसा। वाराणसी में अखिलेश ने कहा था कि वह वही करेंगे, जो उनके लिए शुभ होगा। इस बयान के बाद यूपी की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है।

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू, सीएम योगी ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर साधा निशाना

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू हुई। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने EVM विवाद और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए।