महानवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि यूपी में कारखानों की संख्या 35 हजार तक पहुंची, 65 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला और 24 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं। सीएम ने निवेश, एक्सप्रेसवे, सरकारी नौकरियों और महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियां भी गिनाईं।
Month: October 2026
UP news: अखिलेश यादव को सुब्रत पाठक का खुला चैलेंज, बोले- कन्नौज की किसी भी सीट से लड़ लें, BJP कार्यकर्ता हरा देगा
बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव को कन्नौज की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का साधारण कार्यकर्ता भी अखिलेश को हरा सकता है। हारने पर राजनीति छोड़ने की बात कहकर उन्होंने सपा के PDA सम्मेलन पर भी तंज कसा। उनके बयान से कन्नौज की सियासत गरमा गई है।
UP election 2027: यूपी चुनाव से पहले आकाश आनंद का बड़ा सियासी दांव, मायावती ने सौंपी 7 जनसभाओं की जिम्मेदारी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने आकाश आनंद को फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद वह उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में सात जनसभाएं करेंगे। बुलंदशहर से शुरू होने वाले उनके दौरे में सहारनपुर, अयोध्या, आगरा, कानपुर और हरिद्वार भी शामिल हैं। जानिए आकाश आनंद का पूरा रैली कार्यक्रम।
