Voter list 2026: यूपी में SIR के बाद भी डुप्लीकेट वोटर आईडी का मामला, चुनाव आयोग की जांच पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश में SIR के बाद जारी फाइनल वोटर लिस्ट में भी डुप्लीकेट एंट्री और एक व्यक्ति के नाम पर कई वोटर आईडी कार्ड बनने की शिकायत सामने आई है। समाजवादी पार्टी ने 100 विधानसभा सीटों पर गड़बड़ी का दावा किया, जबकि मोहम्मद जुबैर के सवालों पर यूपी के CEO ने डुप्लीकेट EPIC बनने की पुरानी समस्या स्वीकार की।

UP News: UP में 10वीं के अंकों से बनेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार देगी मुफ्त कोचिंग

उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान के मेधावी विद्यार्थियों को JEE और NEET की तैयारी के लिए एक साल की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। दक्षणा फाउंडेशन के जरिए चयनित छात्रों को कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा भी मुफ्त दी जाएगी। जानें दसवीं के अंकों, पारिवारिक आय और आवेदन की जरूरी शर्तें।

UP News: UP में दशहरा और दिवाली पर 24 घंटे बिजली देने की तैयारी, गांव से शहर तक जगमग होंगे घर

उत्तर प्रदेश में दशहरा, दिवाली और छठ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गांव से शहर तक 24 घंटे बिजली देने की तैयारी है। यूपीपीसीएल की टीमें पांचों डिस्कॉम में लाइनों की मरम्मत और ट्रिपिंग रोकने में जुटी हैं। हाल के दिनों में बिजली की मांग 23 हजार मेगावाट से ऊपर पहुंची।

Tiger Shroff Attack: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में कोटा पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा, मुख्य आरोपी रेहान भी गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में कोटा पुलिस ने मुख्य आरोपी रेहान समेत तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे थे। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित कनेक्शन, मुंबई में रेकी और हमले के पीछे के हैंडलर की भूमिका की जांच जारी है।

UP Election 2027: अखिलेश यादव ने किया ऐलान, 26 नवंबर को आएगा सपा का ‘पीडीए का प्रणपत्र’

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि सपा अपना ‘पीडीए का प्रणपत्र’ 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस पर जारी करेगी। पार्टी इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ बता रही है। जानिए घोषणा पत्र की तारीख, पीडीए फॉर्मूले और सपा-कांग्रेस गठबंधन से जुड़ी अहम बातें।

UP News: पटेल नगर के ब्लिंकिट स्टोर में नवरात्रि के नाम वाले बैग में मीट मिलने पर हंगामा, 166 पैकेट जब्त

पटेल नगर के Blinkit स्टोर में ‘हैप्पी नवरात्रि’ लिखे कैरी बैग में मीट की डिलीवरी के आरोप पर हंगामा हो गया। बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के बाद 45,384 रुपये कीमत के 166 फ्रोजन मीट पैकेट जब्त किए और स्टोर पर मांस बिक्री रोक दी। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई होगी।

UP politics: कन्नौज में खाली कुर्सियों पर सपा में बड़ी कार्रवाई, अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का तंज

कन्नौज में समाजवादी पार्टी के PDA सम्मेलन में कम भीड़ जुटने के बाद जिलाध्यक्ष कलीम खान समेत पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई। इस कार्रवाई पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने सपा की राजनीतिक विरासत और संगठन पर सवाल उठाते हुए 2027 के चुनाव को लेकर भी निशाना साधा।

UP News: मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ CM योगी ने गिनाईं UP की उपलब्धियां, बोले- संकल्प से सिद्धि तक बदला प्रदेश

महानवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि यूपी में कारखानों की संख्या 35 हजार तक पहुंची, 65 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला और 24 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं। सीएम ने निवेश, एक्सप्रेसवे, सरकारी नौकरियों और महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियां भी गिनाईं।

UP news: अखिलेश यादव को सुब्रत पाठक का खुला चैलेंज, बोले- कन्नौज की किसी भी सीट से लड़ लें, BJP कार्यकर्ता हरा देगा

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव को कन्नौज की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का साधारण कार्यकर्ता भी अखिलेश को हरा सकता है। हारने पर राजनीति छोड़ने की बात कहकर उन्होंने सपा के PDA सम्मेलन पर भी तंज कसा। उनके बयान से कन्नौज की सियासत गरमा गई है।

UP News: सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील! विजयादशमी पर अन्याय, अहंकार और भेदभाव रूपी रावण को जलाने का लें संकल्प

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक पत्र के […]