जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद गिरफ्तार CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को तिहाड़ जेल में अलग-अलग सेल में रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी 24 घंटे निगरानी हो रही है और दूसरे कैदियों से मिलने पर रोक है। दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्रदर्शन के दौरान करीब 150 लोग हिरासत में लिए गए।
Year: 2026
CJP Protest: ध्रुव राठी अब लंदन में करेंगे प्रदर्शन, बोले- ‘अब इंटरनेशनल डंका बजने का समय आ गया’
ध्रुव राठी भारत में हिरासत में लिए जाने और पुराने मानहानि मामले में समन जारी होने के बाद लंदन पहुंच गए हैं। अब उन्होंने वहां प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रस्तावित प्रदर्शन और भारतीय उच्चायोग के बाहर हुई नारेबाजी ने इस पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है।
Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक का चीन को दो टूक जवाब, लद्दाख के वादों पर अपनी ही सरकार से नाराज
सोनम वांगचुक ने लद्दाख पर चीन के बयान का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि उसे इस क्षेत्र पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय के साथ लद्दाख के नेताओं की बैठक पर निराशा जताई। वांगचुक ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र, छठी अनुसूची और संवैधानिक सुरक्षा से जुड़े वादों से पीछे हट रही है।
