Amit Shah schedule: अमित शाह के पंजाब दौरे का शेड्यूल जारी, मानसा के बाद संगरूर और गुरदासपुर जाएंगे गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर 12 बजे मानसा, 1:15 बजे संगरूर और 3:15 बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे। परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने दौरे का स्वागत किया है और लोगों से विरोध नहीं करने की अपील की है।

UP MLC Election 2026: घर बैठे पता करें अपना वोटिंग बूथ, ऑनलाइन मिलेगी मतदाता सूची में क्रम संख्या

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव 2026 में वोट डालने जा रहे हैं? अब घर बैठे ऑनलाइन अपना मतदान केंद्र और वोटर लिस्ट में क्रम संख्या पता कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इसकी जानकारी दी है। जानें 23 अक्टूबर को मतदान का समय, बूथ खोजने का तरीका और वोट डालने के लिए मान्य पहचान पत्र।

UP Politics: कानपुर में BJP की बड़ी जीत, बिठूर नगर पंचायत पर फिर एक ही परिवार का कब्जा; सपा प्रत्याशी 2483 वोटों से हारे

कानपुर के बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा के राना समरेंद्र सिंह ने 2483 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 4210 वोट मिले, जबकि सपा समर्थित आदर्श द्विवेदी को 1727 मत हासिल हुए। इस जीत के साथ 26 साल से एक ही परिवार का अध्यक्ष पद पर दबदबा बरकरार रहा।

UP News: नेहा बोरा के ‘बांग्लादेश क्रांति’ वाले बयान पर योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया, बोले- सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के बांग्लादेश में छात्र आंदोलन को लेकर दिए बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं। योगी ने युवाओं, चुनाव सुधार और भारत में सत्ता परिवर्तन की राजनीति पर भी टिप्पणी की।

UP Politics: BJP में आते ही सपा पर बरसे तीन विधायक, राकेश प्रताप सिंह बोले- अब गौरीगंज में कमल खिलाना है

उत्तर प्रदेश की राजनीति में तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने से हलचल तेज हो गई है। गौरीगंज के राकेश प्रताप सिंह, कालपी के विनोद चतुर्वेदी और गोसाईंगंज के अभय सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की। तीनों नेताओं ने पार्टी बदलने की वजह भी बताई।

UP News: CM योगी का बड़ा बयान; राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए संतों को भी शस्त्र उठाने के लिए रहना होगा तैयार

वाराणसी में भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र और धर्म की रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शस्त्र सिर्फ पूजन की वस्तु नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्र रक्षा का माध्यम भी हैं। कार्यक्रम में उन्होंने सनातन परंपरा, काशी विश्वनाथ धाम, राम मंदिर और जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीनें देने का भी जिक्र किया।

UP Panchayat Election 2026: यूपी में तीन महीने में होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कही बड़ी बात

UP Panchayat Election 2026 को लेकर उत्तर प्रदेश में हलचल तेज है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन महीने में पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फैसले का सम्मान करते हुए अध्ययन के बाद कदम उठाने की बात कही। अब ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट और चुनाव की तारीखों पर सबकी नजर है।

UP Politics: IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का ऐलान; बोलीं- अब राज आपका होगा

IAS अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया लाइव के जरिए नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का ऐलान किया और चुनाव लड़ने की बात कही। किसानों, छोटे व्यापारियों, महिला सुरक्षा और जनता की भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात करते हुए उन्होंने अपनी राजनीतिक योजना सामने रखी।

बंगले में छिपे हैं कई राज: कांग्रेस का आरोप, सीएम आवास सील होने पर विवाद

AAP News: मुख्यमंत्री आतिशी का सीएम आवास सील होने के बाद कांग्रेस ने इस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इसे […]

पीएम मोदी की रणनीति से हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

PMModi: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति और संगठन की मेहनत का […]