Shiva Sharma case: शिवा शर्मा केस में श्रद्धा दुबे की मुश्किलें बढ़ीं, जेल में बेचैनी के बीच बीती पहली रात

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। जेल में उनकी पहली रात बेचैनी में बीती। बहन रश्मि दुबे के साथ उन्हें महिला बैरक में रखा गया है। उधर, पुलिस अस्पताल के CCTV फुटेज और घटना के बाद आरोपियों के संपर्क में आए लोगों की जांच कर रही है।

UP Voter List: यूपी में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शनिवार को लगेगा विशेष कैंप, 1.77 लाख बूथों पर मिलेगी सुविधा

उत्तर प्रदेश में छूटे हुए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के 1.77 लाख पोलिंग बूथों पर BLO सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। नए मतदाता फॉर्म-6 भर सकेंगे, जबकि पता बदलने और विवरण सुधारने के लिए फॉर्म-8 की सुविधा भी मिलेगी।

दुनिया में LNG निर्यात में अमेरिका सबसे आगे, ऑस्ट्रेलिया और कतर भी बड़े सप्लायर; जानें किसकी कितनी क्षमता

वैश्विक LNG बाजार में अमेरिका सबसे बड़ा निर्यातक देश बनकर उभरा है। ग्लोबल एनर्जी मॉनिटर के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका की निर्यात क्षमता 102.3 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। ऑस्ट्रेलिया 81.8 मिलियन टन और कतर 77.1 मिलियन टन की क्षमता के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

ईरान पर फिर सैन्य हमला कर सकता है अमेरिका, ट्रंप के बयान से बढ़ी युद्ध की आशंका; समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल काटने की ईरान की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक और सैन्य अभियान शुरू करने की संभावना जताई है। वहीं, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के संभावित हमले की स्थिति में समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद नए हमलों की आशंका भी जताई जा रही है।

Kanpur News: अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का कानूनी नोटिस, कानपुर के ‘नगाड़ा नाइट्स’ में 12 मिनट की परफॉर्मेंस पर बवाल

कानपुर के ‘नगाड़ा नाइट्स’ कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा विवादों में हैं। आयोजकों ने 45 मिनट की जगह करीब 12 मिनट परफॉर्म करने का आरोप लगाते हुए 1.20 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। वहीं, अंजलि ने सुरक्षा और निजता में दखल को अपनी नाराजगी की वजह बताया था।

President Droupadi Murmu: बस्तर के मुरिया दरबार में पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, बोलीं- मैं भी आप लोगों में से एक हूं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन बस्तर के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल हुईं। इस आयोजन में पहली बार किसी राष्ट्रपति ने शिरकत की। उन्होंने आदिवासी समाज की परंपराओं, सामाजिक व्यवस्था और सामूहिक निर्णय प्रणाली की सराहना की। संबोधन के दौरान उन्होंने भावुक होकर कहा कि वह भी इसी आदिवासी संस्कृति और परंपरा से आती हैं।

Telangana Food Safety: रेवंत रेड्डी की दोटूक- कानून से ऊपर कोई होटल नहीं, अजहरुद्दीन ने भी किया समर्थन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने खाद्य मिलावट और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी होटल कानून से ऊपर नहीं है। राज्य सरकार की इस नीति का मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने समर्थन किया और खाद्य सुरक्षा के मामले में जीरो टॉलरेंस अपनाने पर जोर दिया।

Bhagwant Mann: दिल्ली एयरपोर्ट पर दो घंटे रोके जाने पर भगवंत मान का आरोप, बोले- CEC के खिलाफ AAP के रुख का बदला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक रोके जाने को बदले की कार्रवाई बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विरोध से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेरिस से लौटने पर उनके और उनकी पत्नी के सामान की जांच हुई और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Bhupendra Patel: गुजरात में विजय रूपाणी से आगे निकले भूपेंद्र पटेल, जानिए किसके नाम है सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कार्यकाल के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से आगे निकल गए हैं। 13 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल ने सितंबर 2026 में पांच साल पूरे किए। वहीं, गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम है, जो 12 साल और 227 दिन तक पद पर रहे थे।

UP News: योगी की अफसरों को दो टूक, जनता को ‘ऑफिस-ऑफिस’ न घुमाएं, काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करने की सख्त नसीहत दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए। मिशन कर्मयोगी के तहत योगी ने एआई, डिजिटल तकनीक, कर्मचारी प्रशिक्षण और सही व्यक्ति को सही पद पर तैनात करने पर जोर दिया।