‘जैसे इस्लामी कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता की बात करें’
दरअसल, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने पीएम मोदी पर झूठ बोलने और विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए किरेन रिजिजू ने उन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद देश के दुश्मनों के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छे स्तर की बहस समझदार लोगों के बीच ही हो सकती है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना करते हुए कहा कि यह वैसा ही है, जैसे इस्लामी कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता की बात करें।
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर क्या कहा था?
गौरतलब है कि 31 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया था।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि कुछ ताकतें देश को बांटने की साजिश में लगातार जुटी हुई हैं। एक दशक से अधिक समय की निराशा और मायूसी के बाद ये ताकतें अब खुलकर सामने आ गई हैं।
प्रधानमंत्री ने यह भी सवाल उठाया था कि विदेश में कौन किससे गुपचुप तरीके से मिल रहा है और भारत विरोधी ताकतें किसकी मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा था कि देश के दुश्मनों की भाषा कौन बोल रहा है, इन सभी गतिविधियों और पैटर्न को पहचानकर मिलकर मुकाबला करना होगा।
