प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेशी मदद से पीएम बनने और झूठ बोलने का आरोप लगाने के बाद राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू ने तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश के दुश्मनों का एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं। रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छी बहस समझदार लोगों के बीच ही हो सकती है।