बिहार में MLC चुनाव के नतीजों के बाद JDU में घमासान तेज हो गया है। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने संजय झा और पार्टी के मौजूदा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्हें हार का जिम्मेदार बताया। उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने के फैसले को NDA के लिए नुकसानदेह करार दिया और अनंत सिंह का समर्थन भी किया।
Category: भारत
मुंबई में 90 के दशक जैसा अंडरवर्ल्ड का खौफ पैदा करना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई गैंग? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी
मुंबई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग 90 के दशक जैसा अंडरवर्ल्ड का खौफ पैदा करना चाहता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंग की नजर बड़े कारोबारियों और फिल्मी हस्तियों पर है। वहीं, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से 12वें आरोपी अमन को गिरफ्तार किया है। बैंक खातों के जरिए हुए लेन-देन की जांच जारी है।
जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला सरकार के कैबिनेट फेरबदल से NC में नाराजगी, 18 विधायकों की गुप्त बैठक से बढ़ी हलचल
जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट फेरबदल के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है। श्रीनगर में 18 विधायकों की बैठक हुई, जिसमें पार्टी नहीं छोड़ने पर सहमति बनी। विधायक फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला को ज्ञापन सौंपकर मंत्रिमंडल में बदलाव और राजनीतिक सलाहकार नासिर सोगमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।
जयशंकर ने होर्मुज में जहाजों पर हमलों का उठाया मुद्दा, बोले- ऊर्जा व्यापार को बंधक बनाने की रणनीति
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अटलांटा में आयोजित जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने ऊर्जा व्यापार और बुनियादी ढांचे पर हमलों को कीमतों को बंधक बनाने की सुनियोजित रणनीति बताया। जयशंकर ने कहा कि समुद्री मार्गों में बाधाओं से ईंधन, खाद्य पदार्थों और उर्वरकों की कीमतें प्रभावित हो रही हैं।
