Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या दीपोत्सव पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान, 6 नवंबर की रात से लागू होगा रूट डायवर्जन; इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हैं। 7 नवंबर को होने वाले भव्य आयोजन में 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर 6 नवंबर की रात 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा। जानिए किन रास्तों से गुजरेंगे भारी वाहन और क्या रहेगा नया रूट प्लान।

यूपी की पूरी मतदाता सूची का होगा दोबारा सत्यापन, पीलीभीत में गड़बड़ी के बाद चुनाव आयोग सख्त

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने पूरे प्रदेश की वोटर लिस्ट का दोबारा सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। फॉर्म-6, 7 और 8 की जांच होगी। मामले में दो एसडीएम को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं और एक कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका की जांच जारी है।

Rampur News: विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस ने महिला को जड़ा थप्पड़, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने DGP से की कार्रवाई की मांग

रामपुर के नानकारैन गांव में विवाद शांत कराने पहुंचे मिलक खानम थाना प्रभारी पर महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने DGP को पत्र लिखकर SHO को निलंबित करने, FIR दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Dhirendra Shastri Controversy: भगवान राम-कृष्ण पर बयान से बढ़ा विवाद, अखिलेश यादव ने की आजीवन प्रतिबंध की मांग

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे ईशनिंदा बताया और धीरेंद्र शास्त्री पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के साथ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत, 12 नवंबर तक सुधार सकेंगे नाम और विषय समेत ये गलतियां

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को अपने शैक्षिक विवरणों में सुधार का मौका मिला है। UPMSP ने ऑनलाइन करेक्शन पोर्टल खोल दिया है। छात्र 12 नवंबर तक नाम, विषय, फोटो और अन्य जानकारियां ठीक करवा सकते हैं। जन्मतिथि और पूरे नाम में बदलाव के लिए 16 नवंबर तक ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

UP News: योगी सरकार दिव्यांग बच्चों को दे रही बेहतर शिक्षा, प्रदेश के 21 विशेष स्कूलों में पढ़ रहे 1464 विद्यार्थी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। प्रदेश के 21 विशेष विद्यालयों में 1464 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से 16 स्कूलों को ISO प्रमाणन मिला है। बच्चों को स्मार्ट क्लासेज, विशेष प्रशिक्षण और उनकी जरूरतों के अनुसार शिक्षा दी जा रही है।

UP Jal Jeevan Mission: यूपी के 2.25 करोड़ परिवारों को मिला नल से शुद्ध पानी, 38 हजार गांवों में पहुंचा हर घर जल

उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक 2.25 करोड़ से ज्यादा परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुका है। वहीं, 38,317 गांवों में हर घर तक पानी पहुंचाया गया है। जानिए योजना की उपलब्धियां, पाइपलाइन नेटवर्क और ग्रामीण महिलाओं की भूमिका।

यूपी के 21 विशेष विद्यालयों में 1464 दिव्यांग बच्चे कर रहे पढ़ाई, स्मार्ट क्लास से मिल रही आधुनिक शिक्षा

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के 21 विशेष विद्यालयों में 1464 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से 16 विद्यालयों को ISO प्रमाणन मिला है। विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लासेज और जरूरत आधारित विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

UP News: सीएम योगी ने जनता दर्शन में लगाई अफसरों की क्लास, IGRS पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों को सख्त चेतावनी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन लगाया और करीब 200 लोगों की शिकायतें सुनीं। IGRS पोर्टल पर गलत रिपोर्ट लगाने की शिकायत मिलने पर सीएम नाराज हो गए। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई, जमीन कब्जाने वालों पर सख्ती और जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए।

UP News: गोरखपुर में गायों के बीच पहुंचे सीएम योगी, गुड़-रोटी खिलाकर किया दुलार, फिर जनता दर्शन में सुनीं फरियादें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गायों को अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई और प्यार से दुलार किया। गो-सेवा के बाद सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।