केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर 12 बजे मानसा, 1:15 बजे संगरूर और 3:15 बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे। परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने दौरे का स्वागत किया है और लोगों से विरोध नहीं करने की अपील की है।
Archives
Manipur Violence: मणिपुर में दो लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर शव रखकर प्रदर्शन; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
मणिपुर में गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत के बाद इंफाल में तनाव बढ़ गया। जलावन की लकड़ी लेने पहाड़ियों पर गए लोगों के समूह पर संदिग्ध उग्रवादियों ने कथित तौर पर हमला किया। विरोध में लोग मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव लेकर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। तीन लोग लापता बताए गए हैं।
Uttarakhand News: जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, बीजेपी छोड़कर की घर वापसी
गायक जुबिन नौटियाल के पिता और देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कुमारी शैलजा, गणेश गोदियाल और यशपाल आर्य की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। 2022 में चकराता से चुनाव लड़ चुके रामशरण की वापसी से उत्तराखंड की राजनीति में नई हलचल की चर्चा है।
OIC की भारत विरोधी टिप्पणियों पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा, कहा- कश्मीर पर प्रोपेगेंडा बंद करे
बगदाद में OIC की बैठक के दौरान भारत विरोधी प्रस्तावों पर भारत ने कड़ा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर संगठन का इस्तेमाल अपने एजेंडे के लिए करने का आरोप लगाया। भारत ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, PoJK में कथित मानवाधिकार उल्लंघन और सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए OIC के प्रस्तावों को खारिज कर दिया।
Voter list 2026: यूपी में SIR के बाद भी डुप्लीकेट वोटर आईडी का मामला, चुनाव आयोग की जांच पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश में SIR के बाद जारी फाइनल वोटर लिस्ट में भी डुप्लीकेट एंट्री और एक व्यक्ति के नाम पर कई वोटर आईडी कार्ड बनने की शिकायत सामने आई है। समाजवादी पार्टी ने 100 विधानसभा सीटों पर गड़बड़ी का दावा किया, जबकि मोहम्मद जुबैर के सवालों पर यूपी के CEO ने डुप्लीकेट EPIC बनने की पुरानी समस्या स्वीकार की।
UP News: UP में 10वीं के अंकों से बनेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार देगी मुफ्त कोचिंग
उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान के मेधावी विद्यार्थियों को JEE और NEET की तैयारी के लिए एक साल की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। दक्षणा फाउंडेशन के जरिए चयनित छात्रों को कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा भी मुफ्त दी जाएगी। जानें दसवीं के अंकों, पारिवारिक आय और आवेदन की जरूरी शर्तें।
UP News: UP में दशहरा और दिवाली पर 24 घंटे बिजली देने की तैयारी, गांव से शहर तक जगमग होंगे घर
उत्तर प्रदेश में दशहरा, दिवाली और छठ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गांव से शहर तक 24 घंटे बिजली देने की तैयारी है। यूपीपीसीएल की टीमें पांचों डिस्कॉम में लाइनों की मरम्मत और ट्रिपिंग रोकने में जुटी हैं। हाल के दिनों में बिजली की मांग 23 हजार मेगावाट से ऊपर पहुंची।
