Juan Atkins Death: डेट्रॉइट टेक्नो म्यूजिक के को-फाउंडर जुआन एटकिंस का निधन, 64 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

म्यूजिक डेस्क: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर और डीजे जुआन एटकिंस का 31 अक्टूबर को निधन हो गया। उन्हें डेट्रॉइट टेक्नो म्यूजिक का को-फाउंडर माना जाता था। 64 वर्षीय जुआन एटकिंस के निधन की पुष्टि उनकी मैनेजमेंट एजेंसी ने आधिकारिक बयान जारी कर की है।

मेक्सिको सिटी के होटल में बेहोश मिले थे जुआन एटकिंस

मैनेजमेंट एजेंसी के बयान के मुताबिक, जुआन एटकिंस मेक्सिको सिटी के एक होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में पाए गए थे। वह वहां एक म्यूजिक परफॉर्मेंस के सिलसिले में पहुंचे हुए थे। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इंस्टाग्राम पर दी गई निधन की जानकारी

जुआन एटकिंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की गई। इस तस्वीर पर उनके नाम के साथ जन्म और निधन का वर्ष भी लिखा गया था। इस पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी सार्वजनिक की गई।

हालांकि, अभी तक उनकी मौत की वास्तविक वजह का खुलासा नहीं किया गया है।

डेट्रॉइट टेक्नो म्यूजिक में रहा अहम योगदान

जुआन एटकिंस को इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक की दुनिया में एक महत्वपूर्ण नाम माना जाता था। लंबे समय तक प्रोड्यूसर और डीजे के रूप में काम करते हुए उन्होंने डेट्रॉइट टेक्नो म्यूजिक को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *