पंजाब के तीन शहरों में AQI काफी ऊंचा
सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, फरीदकोट में AQI 844, भटिंडा में 830 और अमृतसर में 739 दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल में यह आंकड़ा 659 रहा। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में AQI 648 दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता खराब रही। नोएडा का AQI 433, दिल्ली का 418 और गुरुग्राम का 361 दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदूषण का असर दिल्ली के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी बना हुआ है।
चेन्नई और बेंगलुरु में अपेक्षाकृत साफ रही हवा
जहां उत्तर भारत के कई शहरों में AQI का स्तर काफी ऊंचा दर्ज किया गया, वहीं दक्षिण भारत के चेन्नई और बेंगलुरु में वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर रही। सोमवार को चेन्नई का AQI 97 और बेंगलुरु का 87 दर्ज किया गया।
हैदराबाद में AQI 150, कोलकाता में 151 और मुंबई में 156 रहा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह आंकड़ा 160 दर्ज किया गया। वहीं वाराणसी का AQI 182 रहा।
