मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर और डीजे जुआन एटकिंस का 31 अक्टूबर को 64 साल की उम्र में निधन हो गया। डेट्रॉइट टेक्नो म्यूजिक के को-फाउंडर एटकिंस मेक्सिको सिटी के एक होटल में बेहोश मिले थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है।