बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया

Bangladesh announced : बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और अनुभवी विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम की वापसी हुई है। टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत 21 अगस्त को रावलपिंडी में होगी, जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से कराची में खेला जाएगा। बांग्लादेश टीम 12 अगस्त को पाकिस्तान के लिए रवाना होगी।

टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्‍ट: 21 से 25 अगस्‍त- रावलपिंडी
  • दूसरा टेस्‍ट: 30 अगस्‍त से 3 सितंबर- कराची

टेस्‍ट सीरीज के लिए बांग्‍लादेश टीम

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *