INDIA गठबंधन की रैली के बीच लाल हिट जनता पार्टी का मार्च, लगाए ‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो!’ के नारे

राजधानी दिल्ली में रविवार को विपक्षी गठबंधन INDIA की ‘चलो दिल्ली’ रैली के बीच लाल हिट जनता पार्टी ने भी राजघाट से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, करीब 200 लोगों ने इस मार्च में हिस्सा लिया और ‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो!’ के नारे लगाए।

यह मार्च मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान निकाला गया।

CJP को पहले भी चुनौती दे चुकी है पार्टी

लाल हिट जनता पार्टी इससे पहले भी CJP को चुनौती देते हुए उसे अराजक करार दे चुकी है। पिछले महीने पार्टी प्रमुख भटनागर ने CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी थी।

भटनागर पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी का उद्देश्य चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि उनके मुताबिक देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली गतिविधियों का विरोध करना है।

फेस्टिव सीजन में कारोबार प्रभावित होने का आरोप

लाल हिट जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शनों के कारण फेस्टिव सीजन में व्यापारियों के कामकाज पर असर पड़ने का आरोप भी लगाया है। पार्टी का कहना है कि दशहरे से दीपावली तक का समय कारोबारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है और इस दौरान होने वाले प्रदर्शनों से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *