यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उन्हें आजम खान की याद आई है। 22 अक्टूबर को रामपुर में अखिलेश आजम और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करेंगे। इस बीच जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ईडी ने आजम के करीबी ठेकेदारों को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।
Month: October 2026
Chief Selector: प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर, रमेश पवार को भी मिली चयन समिति में जगह
बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया है। वह अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पवार को पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया है। जानिए चयन समिति में हुए बदलाव, नए सदस्यों और अजीत अगरकर के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों के बारे में।
Manipur Violence: मणिपुर में दो लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर शव रखकर प्रदर्शन; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
मणिपुर में गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत के बाद इंफाल में तनाव बढ़ गया। जलावन की लकड़ी लेने पहाड़ियों पर गए लोगों के समूह पर संदिग्ध उग्रवादियों ने कथित तौर पर हमला किया। विरोध में लोग मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव लेकर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। तीन लोग लापता बताए गए हैं।
Uttarakhand News: जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, बीजेपी छोड़कर की घर वापसी
गायक जुबिन नौटियाल के पिता और देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कुमारी शैलजा, गणेश गोदियाल और यशपाल आर्य की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। 2022 में चकराता से चुनाव लड़ चुके रामशरण की वापसी से उत्तराखंड की राजनीति में नई हलचल की चर्चा है।
OIC की भारत विरोधी टिप्पणियों पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा, कहा- कश्मीर पर प्रोपेगेंडा बंद करे
बगदाद में OIC की बैठक के दौरान भारत विरोधी प्रस्तावों पर भारत ने कड़ा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर संगठन का इस्तेमाल अपने एजेंडे के लिए करने का आरोप लगाया। भारत ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, PoJK में कथित मानवाधिकार उल्लंघन और सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए OIC के प्रस्तावों को खारिज कर दिया।
