Mika Singh: अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में बिना बुलाए पहुंच गए थे मीका सिंह, KBC में सुनाया मजेदार किस्सा

सिंगर मीका सिंह ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार वह बिना न्योते के अपनी बड़ी कार लेकर पार्टी में पहुंच गए थे। गाड़ी के काले शीशों और चश्मे के कारण सिक्योरिटी ने उन्हें बड़ा सितारा समझकर गेट खोल दिया।

Gamharia Railway Station: बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग, फुट ओवरब्रिज पर मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

झारखंड के गम्हरिया रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम में यात्रियों ने बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव, अंडरपास में जलजमाव और फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट व एस्केलेटर की मांग उठाई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज की योजना है और ट्रेनों के ठहराव से जुड़े प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों को भेजे जाएंगे।

UP Police: दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को योगी सरकार की सौगात, वर्दी और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी

दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। पुलिस स्मृति दिवस पर वर्दी भत्ता, मोटरसाइकिल भत्ता और मोबाइल भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की गई। पीपीएस अधिकारियों का वर्दी भत्ता 6,400 से बढ़ाकर 15,000 रुपये, जबकि पात्र फील्ड कर्मियों के अन्य भत्ते भी बढ़ाए गए हैं।

UP News: यूपी में अब किसान उगाएंगे अनाज के साथ बिजली, 2047 तक 150 GW स्वच्छ ऊर्जा बनाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में खेती के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी है। एग्रीवोल्टाइक तकनीक से खेतों में फसलों के साथ बिजली भी बनाई जा सकेगी। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 2030 तक 32 GW और 2047 तक 150 GW नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य बताया। वाराणसी में 100 किलोवाट का पायलट प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ रहा है।

Census 2027: दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू हो सकती है जनगणना, 15 दिन मिलेगी स्व-गणना की सुविधा

दिल्ली में Census 2027 के दूसरे चरण की शुरुआत 10 जनवरी 2027 से होने की संभावना है। नागरिकों को 10 से 24 जनवरी तक 15 दिनों के लिए स्व-गणना की सुविधा मिल सकती है। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर जनगणना होगी।

Surya Movie: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ रिलीज से पहले विवादों में, IMA ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या– अंत से आरंभ तक’ रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने फिल्म में डॉक्टरों की छवि, चिकित्सा क्षेत्र में भ्रष्टाचार और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के चित्रण पर चिंता जताई है। एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म की समीक्षा और जरूरी कार्रवाई की मांग की है।

India Israel: नेतन्याहू ने PM मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर बुलाया, ईरान को लेकर भी दिया बड़ा बयान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। फोन पर दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल संबंधों और मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा की। वहीं, नेतन्याहू ने ईरान की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के लक्ष्य को दोहराते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत का भी जिक्र किया।

Neha Bora: नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, शुक्रवार को आएगा निर्णय; दिल्ली पुलिस ने किया विरोध

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। नेहा बोरा ने 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने और शांति बनाए रखने से जुड़े मजिस्ट्रेट के नोटिस को चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और नेहा बोरा के वकील ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। अदालत का फैसला 23 अक्टूबर को आएगा।

Sonia Gandhi Book:  79 साल की उम्र में सोनिया गांधी ने बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट, राहुल-प्रियंका समेत इन 3 अकाउंट्स को कर रहीं फॉलो

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने 79 साल की उम्र में Instagram पर अपना अकाउंट शुरू किया है। उनकी पहली रील में आगामी आत्मकथा Belonging: A Journey of Love की झलक दिखाई दी। पोस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रकाशक HarperCollins India को टैग किया गया है। उनकी फॉलोइंग लिस्ट भी चर्चा में है।

Israel-US Relations: अमेरिका के सामने क्यों झुक जाता है इजरायल? सैन्य ताकत के बावजूद वॉशिंगटन पर क्यों निर्भर है नेतन्याहू

International News: इजरायल को मध्य पूर्व के सबसे ताकतवर सैन्य देशों में गिना जाता है। उसकी आधुनिक वायुसेना, मिसाइल रक्षा प्रणाली और खुफिया नेटवर्क उसे […]