Census 2027: दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू हो सकती है जनगणना, 15 दिन मिलेगी स्व-गणना की सुविधा

News Delhi दिल्ली में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की शुरुआत 10 जनवरी 2027 से होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, घर-घर जाकर जनगणना करने से पहले नागरिकों को 15 दिनों तक स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा दी जाएगी। इसके तहत लोग 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक क्षेत्रीय स्तर पर घर-घर जाकर जनगणना का काम किया जाएगा। वहीं, एक से पांच मार्च तक दर्ज की गई जानकारी में संशोधन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

10 जनवरी से 24 जनवरी तक स्व-गणना

अधिकारियों के मुताबिक, जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर गुरुवार, 22 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में जनगणना से जुड़े अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में दूसरे चरण की तैयारियों और प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद गणनाकार क्षेत्र में जाकर लोगों की जानकारी दर्ज करेंगे। यह प्रक्रिया 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी।

पहले चरण में 76 लाख मकानों का सर्वे

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में जनगणना 2027 का पहला चरण 14 जून को समाप्त हुआ था। इस दौरान करीब 76 लाख मकानों और लगभग 55 लाख परिवारों को शामिल किया गया। गणनाकारों के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में दो करोड़ 30 लाख से अधिक लोग सामान्य रूप से निवास कर रहे थे।

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल

जनसंख्या गणना के दौरान नागरिकों से करीब 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें जाति से संबंधित सवाल भी शामिल होंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 1931 की जनगणना के बाद पहली बार जनगणना में जाति से जुड़ी जानकारी दर्ज किए जाने की बात कही गई है।

नाम, उम्र और वैवाहिक स्थिति की जानकारी भी होगी दर्ज

जनगणना प्रश्नावली में नाम, लिंग, जन्मतिथि, उम्र, वैवाहिक स्थिति और परिवार के मुखिया से संबंध जैसी व्यक्तिगत जानकारियां शामिल होंगी। इन जानकारियों के माध्यम से आबादी और परिवारों से संबंधित आंकड़े जुटाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *