विधानसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों की वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। SIR के बाद करीब 2.29 करोड़ मतदाताओं के नाम कम हो गए हैं। सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में दिखा है, जहां 2.04 करोड़ वोटर घटे। आखिर किस राज्य में कितने नाम कटे और चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?
Category: भारत
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो को लद्दाख प्रशासन का नोटिस, डेजर्ट फ्लावर स्कूल की गतिविधियां रोकने के निर्देश
लद्दाख प्रशासन ने सोनम वांगचुक की पत्नी और HIAL की संस्थापक डॉ. गीतांजलि जे. आंग्मो को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई लेह के फ्यांग स्थित डेजर्ट फ्लावर स्कूल के संचालन को लेकर की गई है। प्रशासन ने आवश्यक अनुमति और NOC के बिना गतिविधियां चलाने का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट के अगले आदेश तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
राहुल गांधी से भीम सिंह की अपील, परविंदर झोटा के धरने में न आएं इंदिरा गांधी परिवार का कोई सदस्य
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के संभावित संगरूर दौरे को लेकर चर्चा तेज है। इस बीच एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने उनसे धरना स्थल पर नहीं आने की अपील की है। उन्होंने धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए इंदिरा गांधी और बेअंत सिंह परिवार के सदस्यों के आने पर आपत्ति जताई है।
