Azam Khan को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े 1170 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्की मामले में भी उनकी मुश्किलें बढ़ी हैं।

Best CM 2026: Yogi Adityanath बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण ‘सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री 2026’ के नतीजे जारी हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 897 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी दूसरे और असम के हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे नंबर पर रहे। सर्वे में 15 मुख्यमंत्रियों को जगह मिली है।

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 याचिकाओं का निपटारा; अब ट्रायल कोर्ट करेगा सुनवाई

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पांच याचिकाओं का निपटारा कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि एसआईटी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जांच में 105 घटनाओं और आठ लोगों के खिलाफ सबूत मिलने की जानकारी सामने आई है। अब ट्रायल कोर्ट में सुनवाई होगी।

UP Air Pollution: ठंड से पहले ही जहरीली होने लगी यूपी की हवा, नोएडा-गाजियाबाद समेत कई शहरों में AQI 300 पार

उत्तर प्रदेश में ठंड से पहले ही वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ने लगा है। नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और मेरठ के कई इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच गया है। लोनी में AQI 372 दर्ज किया गया। वहीं, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में हवा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बनी हुई है।

UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह को बेटी शालिनी ने दिया अनोखा तोहफा, नोएडा में बनवाया हेलीपैड; क्या अब राजनीति में करेंगी एंट्री?

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बेटी शालिनी सिंह ने जन्मदिन से पहले नोएडा में नवनिर्मित हेलीपैड का खास तोहफा दिया है। पूजा-अर्चना के बाद इसका उद्घाटन किया गया। वहीं, करण भूषण सिंह के बाद अब शालिनी सिंह के भी राजनीति में आने और जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Nand Baba Dugdh Mission: यूपी में डेयरी खोलने पर मिलेगा 31.25 लाख रुपये तक अनुदान, योजना के संचालन में हुआ बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश में डेयरी कारोबार शुरू करने वालों के लिए अच्छी खबर है। नंद बाबा दुग्ध मिशन का संचालन अब पशुपालन विभाग करेगा। योजना के तहत 25 गायों की डेयरी पर 31.25 लाख रुपये और 10 गायों की मिनी डेयरी पर 11.80 लाख रुपये तक अनुदान मिल सकता है।

Ayodhya Deepotsav 2026: राम मंदिर में दो लाख दीयों से होगा दीपोत्सव, 2100 ड्रोन दिखाएंगे राम-रावण युद्ध का अद्भुत नजारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राम मंदिर परिसर में छोटी और बड़ी दीपावली पर दो लाख दीये जलाए जाएंगे। वहीं, राम की पैड़ी पर 2100 ड्रोन से भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की आकृतियां दिखाई जाएंगी। इस बार रामनगरी 33 लाख दीयों से जगमगाने की तैयारी है।

Taj Mahal Security: ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक, पश्चिमी गेट के पास पेड़ों और जालियों पर लटके मिले हजारों लावारिस बैग

आगरा के ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर रविवार को गंभीर सवाल खड़े हो गए। PET परीक्षा के बाद हजारों अभ्यर्थी और उनके परिजन ताजमहल घूमने पहुंचे। लॉकर फुल होने पर लोगों ने पश्चिमी गेट के बाहर पेड़ों और जालियों पर बैग टांग दिए। हैरानी की बात यह रही कि सुरक्षा कर्मियों ने इन बैगों की जांच तक नहीं की।

UPSSSC PET 2026: 24.36 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, AI-CCTV और बायोमेट्रिक निगरानी से हुई सख्त सुरक्षा

उत्तर प्रदेश में UPSSSC PET 2026 की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 35.41 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 24.36 लाख शामिल हुए। प्रदेश के 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर AI, CCTV और बायोमेट्रिक निगरानी के जरिए परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने की व्यवस्था की गई।

Ayodhya Deepotsav 2026: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती, परिवार के साथ अयोध्या आने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के दसवें भव्य दीपोत्सव को लेकर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने परिवार और मित्रों के साथ अयोध्या पहुंचने की अपील की। सीएम ने दीपोत्सव को आस्था, संस्कृति और विकास का प्रतीक बताते हुए जरूरतमंद परिवारों की दीपावली रोशन करने और स्थानीय कारीगरों के उत्पाद खरीदने का संदेश दिया।