अयोध्या में शुरू होगा ‘डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ टूर पैकेज, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के प्रमुख धार्मिक स्थलों का होगा दर्शन

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या में दीपोत्सव के दशक की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक दिवसीय ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ टूर पैकेज शुरू किया है। इस विशेष यात्रा की शुरुआत 1 नवंबर से होगी।

इस टूर पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को गाइड की अगुवाई में रामनगरी के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़े प्रमुख मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य अयोध्या की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को रूबरू कराना है।

रोजाना चलेंगे दो बैच

यूपीएसटीडीसी की ओर से इस टूर पैकेज के तहत प्रतिदिन दो बैच संचालित किए जाएंगे। पहला बैच सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरा बैच दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक भ्रमण करेगा। इस तरह श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा का समय चुनने का अवसर मिलेगा।

14 कोसी परिक्रमा के महत्व से रूबरू होंगे पर्यटक

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अयोध्या की धार्मिक परंपराओं में 14 कोसी परिक्रमा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु इस परिक्रमा को आस्था और भक्ति की अभिव्यक्ति के रूप में पूरा करते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ के माध्यम से योगी सरकार इस आध्यात्मिक अनुभव को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहती है। इसके साथ ही रामायण सर्किट में अयोध्या की महत्ता को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *