अयोध्या में दीपोत्सव के दशक की तैयारियों के बीच यूपीएसटीडीसी 1 नवंबर से ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ टूर पैकेज शुरू करने जा रहा है। इस एक दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु गाइड के साथ 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के प्रमुख मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। प्रतिदिन दो बैच संचालित होंगे।
