WPL 2027 Auction: कितने बजे शुरू होगी नीलामी?
WPL 2027 ऑक्शन भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। क्रिकेट फैंस इस नीलामी को टीवी और मोबाइल पर लाइव देख सकेंगे।
- लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार
- आयोजन स्थल: कोच्चि
- शुरुआत का समय: शाम 5:30 बजे (IST)
146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 स्लॉट खाली
WPL 2027 ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, पांचों फ्रेंचाइजी के पास कुल 27 स्लॉट ही खाली हैं। ऐसे में नीलामी के दौरान अधिकतम 27 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकेगा।
नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने मिलकर 63 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने 13-13 खिलाड़ियों को अपनी टीम में बरकरार रखा, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स ने 11-11 खिलाड़ियों को रिटेन किया।
Sophie Molineux और Sophia Dunkley पर रहेंगी नजरें
नीलामी में ऑस्ट्रेलिया की सोफी मॉलिन्यू और इंग्लैंड की सोफिया डंकली चर्चा में रहेंगी। दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है।
वहीं, 40 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में जेस जोनासन, हीथर ग्राहम, जी कमलिनी और किरन नवगिरे शामिल हैं। कुल 106 खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले वर्ग में रखा गया है। खिलाड़ियों की मांग और टीमों की जरूरत के आधार पर कुछ क्रिकेटरों पर बड़ी बोली लगने की संभावना है।
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितना पैसा?
नीलामी से पहले टीमों के पास बची रकम इस प्रकार है:
- यूपी वॉरियर्स: 3.75 करोड़ रुपये
- गुजरात जायंट्स: 1.25 करोड़ रुपये
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1.15 करोड़ रुपये
- दिल्ली कैपिटल्स: 1.10 करोड़ रुपये
- मुंबई इंडियंस: 90 लाख रुपये
यूपी वॉरियर्स सबसे बड़े पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी, जबकि मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 90 लाख रुपये बचे हैं। अब देखना होगा कि टीमें अपने बचे हुए बजट में किन खिलाड़ियों को शामिल करने में सफल रहती हैं।
