WPL 2027 ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा। नीलामी के लिए 146 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि पांचों टीमों में 27 स्लॉट खाली हैं। यूपी वॉरियर्स 3.75 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी। सोफी मोलिन्यू और सोफिया डंकली का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है।