UP election 2027: यूपी चुनाव से पहले आकाश आनंद का बड़ा सियासी दांव, मायावती ने सौंपी 7 जनसभाओं की जिम्मेदारी

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने आकाश आनंद को फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद वह उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में सात जनसभाएं करेंगे। बुलंदशहर से शुरू होने वाले उनके दौरे में सहारनपुर, अयोध्या, आगरा, कानपुर और हरिद्वार भी शामिल हैं। जानिए आकाश आनंद का पूरा रैली कार्यक्रम।

Delhi Protest: दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई FIR दर्ज; 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली के कनॉट प्लेस और मंडी हाउस में शुक्रवार को हुए तिरंगा मार्च और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कई FIR दर्ज की हैं। करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। छात्र संगठनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और SIR वापस लेने की मांग की। कार्रवाई पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।

UP voter list: यूपी में वोटर लिस्ट अपडेट करने की बड़ी तैयारी, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची; 4 जनवरी को फाइनल लिस्ट जारी

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। SIR के तहत 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी और 4 जनवरी 2027 को फाइनल लिस्ट आएगी। जानिए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, गलतियां सुधारने और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी पूरी जानकारी।

India US Tariff: ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े कानून में दी छूट, भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा फिलहाल टला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के कुछ प्रावधानों को लागू करने से छूट दे दी है। इससे रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले भारत पर 100 फीसदी तक अमेरिकी टैरिफ लगाने का खतरा फिलहाल टल सकता है। जानिए ट्रंप के फैसले से भारत के निर्यात और व्यापार पर क्या असर पड़ेगा।

UP News: यूपी में इंजीनियरिंग और वोकेशनल कॉलेजों की फीस नहीं बढ़ेगी, 2026-27 में भी पुरानी दरें लागू

उत्तर प्रदेश में प्राइवेट इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और वोकेशनल कॉलेजों की फीस शैक्षिक सत्र 2026-27 में नहीं बढ़ेगी। छात्रों को पिछले साल वाली फीस ही देनी होगी। वहीं, आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों की मुफ्त पढ़ाई, फीस प्रतिपूर्ति और स्टेशनरी के लिए सरकार ने 698 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

Auraiya news: उम्र को मात देता प्यार: 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी की शादी की तैयारी, रिंग सेरेमनी का वीडियो वायरल

औरैया में 75 साल के रामसुगर और 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रानी राजपूत की प्रेम कहानी चर्चा में है। दोनों की रिंग सेरेमनी का वीडियो वायरल हो गया है। करीब 45 साल के उम्र के अंतर के बावजूद दोनों शादी करना चाहते हैं। परिवार ने भी रिश्ते को मंजूरी दे दी है। अब शादी की तारीख का इंतजार है।

Makeup Tips: भारतीय स्किन टोन के हिसाब से चुनें मेकअप, फाउंडेशन से लेकर ब्लश तक इन बातों का रखें ध्यान

भारतीय स्किन टोन के लिए सही मेकअप चुनना अब आसान हो सकता है. फाउंडेशन खरीदते समय स्किन अंडरटोन पहचानना, जॉलाइन पर शेड टेस्ट करना और अपनी रंगत के हिसाब से ब्लश व हाइलाइटर चुनना बेहद जरूरी है. जानें मेकअप की ऐसी आसान टिप्स, जो चेहरे की नेचुरल खूबसूरती और ग्लो को निखारने में मदद करें.

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए बुमराह, आकाश दीप और कंबोज की टेस्ट टीम में वापसी, आखिरी दो वनडे में अय्यर संभालेंगे कप्तानी

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और अंशुल कंबोज की वापसी हुई है। शुभमन गिल पहले तीन वनडे में कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मैचों की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को मिली है। ऋषभ पंत की वापसी फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगी।

Himachal Earthquake: हिमाचल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नींद से जागकर घरों से बाहर निकले लोग

शनिवार तड़के हिमाचल प्रदेश में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आए झटके शिमला समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से नींद में सो रहे लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात है कि अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Parliament News: परिसीमन पर चर्चा के लिए पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक चाहते हैं खरगे, चौथी बार लिखी चिट्ठी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परिसीमन के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चौथी बार सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। खरगे ने कहा कि संसद में नया संवैधानिक संशोधन विधेयक लाने से पहले सभी राजनीतिक दलों को बातचीत का मौका मिलना चाहिए। संसद के सत्रावसान में देरी और विशेष सत्र की अटकलों ने भी सियासी हलचल बढ़ा दी है।