सहारनपुर में PNB की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले में NIA ने अजय कुमार और हरीश रौंटा को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार, दोनों पर नकली नोट छापने और सप्लाई करने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। मामले में अब तक सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
Category: उत्तर प्रदेश
UP News: यूपी में अब किसान उगाएंगे अनाज के साथ बिजली, 2047 तक 150 GW स्वच्छ ऊर्जा बनाने का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश में खेती के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी है। एग्रीवोल्टाइक तकनीक से खेतों में फसलों के साथ बिजली भी बनाई जा सकेगी। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 2030 तक 32 GW और 2047 तक 150 GW नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य बताया। वाराणसी में 100 किलोवाट का पायलट प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ रहा है।
UP News: गर्लफ्रेंड बनाना गलत नहीं, शादी का वादा किया है तो निभाएं भी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में दीक्षांत समारोह के दौरान युवाओं को रिश्तों और जिम्मेदारियों पर अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गर्लफ्रेंड बनाना गलत नहीं, लेकिन शादी का वादा निभाना जरूरी है। राज्यपाल ने कम उम्र में मां बनाकर छोड़ने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा AI के इस्तेमाल पर जोर दिया।
UP Traffic News: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अब कैमरों से कटेगा चालान, 140 कैमरों से होगी निगरानी; फरवरी तक पूरा होगा काम
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 140 कैमरे और 12 एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने की योजना है। इनमें 20 कैमरे ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान करेंगे। अहमदपुर और रौनाई में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। एनएचएआई के मुताबिक, इस परियोजना को अगले साल फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
