चीनी की कृत्रिम किल्लत बर्दाश्त नहीं, मनमानी करने वाली मिलों पर होगी कार्रवाई: डीएम

मेरठ (यूपी): कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने चीनी के फुटकर मूल्यों पर नियंत्रण और बाजार में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चीनी मिलों के अध्यासी एवं यूनिट हेड के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार पोर्टल पर पंजीकृत थोक विक्रेताओं को सीधे चीनी उपलब्ध कराई जाए तथा एजेंट-ब्रोकर व्यवस्था समाप्त की जाए।
डीएम ने चेतावनी दी कि चीनी की कृत्रिम किल्लत पैदा करने और आपूर्ति में मनमानी करने वाली मिलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद चीनी उपलब्ध नहीं कराने पर डीलर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने गन्ना विभाग को निगरानी के निर्देश देते हुए चीनी के दाम कम करने और उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए मिलों से सहयोग करने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, चीनी मिलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *