UP Election 2027: सुभासपा का बड़ा ऐलान, दो मुस्लिम चेहरों को देगी टिकट; NDA को भी दी चेतावनी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सुभासपा ने बड़ा ऐलान किया है। राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि पार्टी दो मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देगी और डुमरियागंज व शोहरतगढ़ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार के एनडीए सहयोगी दलों को यूपी में शामिल किया गया तो सुभासपा दूसरा विकल्प तलाशेगी।

KGMU के डॉक्टर पर गंभीर आरोप: मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से 5-7 रिश्ते तुड़वाने का दावा

लखनऊ के KGMU से जुड़े डॉक्टर रमीजुद्दीन पर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण के दबाव के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता का दावा है कि आरोपी मुर्गे के खून से लव लेटर लिखता था और निजी वीडियो मंगेतरों को भेजकर उसके 5 से 7 रिश्ते तुड़वा चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश और कांग्रेस आमने-सामने! 2027 चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में बढ़ी खींचतान

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच खींचतान के संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस नेता उनसे मुलाकात कर रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव ने सपा के कोटे से सीट देने से इनकार किया है। ऐसे में गठबंधन की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं।

UP Free Gas Cylinder: दिवाली पर महिलाओं को मिलेगा मुफ्त LPG सिलेंडर, योगी सरकार ने खर्च किए 2,142 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को होली और दिवाली पर दो मुफ्त LPG रिफिल देने की मंजूरी दी है। इसके लिए 2,142.78 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ, बैंक खाते में पैसे कैसे आएंगे और आवेदन की प्रक्रिया क्या है।

UP News: धनतेरस पर यूपी की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, योगी सरकार किसानों और व्यापारियों को करेगी सम्मानित

उत्तर प्रदेश में धनतेरस के मौके पर 6 नवंबर 2026 को सभी मंडी समितियों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। योगी सरकार के ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी’ अभियान के तहत किसानों और व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पात्र किसानों को कल्याणकारी योजनाओं के तहत चेक दिए जाएंगे। मंडियों को सजाने के लिए 10 से 20 हजार रुपये तक का बजट मिलेगा।

UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, संकल्प शर्मा नोएडा तो संतोष मिश्रा बने कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। शासन ने दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला करते हुए संकल्प शर्मा को नोएडा और संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले की संभावना भी जताई जा रही है।

UP Politics: अखिलेश यादव के PDA दांव की काट खोज रही BJP, 2027 चुनाव के लिए तैयार किया 10 सूत्रीय प्लान; इन मुद्दों पर घेरेगी सपा को

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले का मुकाबला करने के लिए पार्टी विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को मुद्दा बनाएगी। छह क्षेत्रों में मेगा रैलियों, बूथ मैनेजमेंट और किसान-युवा संपर्क के जरिए वोटरों तक पहुंचने की तैयारी है।

UP Outsourcing Employees Salary Hike: दिवाली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी डेढ़ गुना तक बढ़ी; खाते में आएगा एरियर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। सरकार ने चार श्रेणियों में न्यूनतम मासिक मानदेय तय कर दिया है। नई दरें 2 सितंबर 2026 से लागू होंगी। नवंबर में अक्टूबर की सैलरी के साथ कर्मचारियों को सितंबर महीने का एरियर भी मिलेगा।

Lucknow Shiva Murder Case: ड्राइवर और बहन के सामने शिवा को नचवाती थी श्रद्धा दुबे! लिपस्टिक लगाने से लेकर ब्लैकमेलिंग तक, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर अली से पूछताछ में कई चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा शिवा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी। हुक्का कैफे से जुड़े कनेक्शन की भी पुलिस जांच कर रही है।

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में इस बार दिखेगा आसमान में ‘ग्रीन सूर्य’, बिना धुएं और शोर के होगी आतिशबाजी; योगी सरकार की खास तैयारी

अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में इस बार श्रद्धालुओं को आसमान में ‘ग्रीन सूर्य’ का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यावरण अनुकूल आतिशबाजी की तैयारी है। सरयू पुल पर 80 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म से ग्रीन पटाखों, रॉकेट और रंग-बिरंगी रोशनी का प्रदर्शन किया जाएगा।