सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर, कारोबारियों को 20 लाख रुपये तक के चेक और महिलाओं को सिलाई मशीन व टूलकिट बांटी। कार्यक्रम में लाभार्थियों ने सरकारी योजनाओं, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को लेकर खुशी जताई।
Category: उत्तर प्रदेश
Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के नियम बदलने की तैयारी, VIP श्रद्धालुओं के लिए बनेगा नया सिस्टम; 14 रास्तों से हटेगा अतिक्रमण
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था बदलने की तैयारी है। मंदिर की हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी नया ब्लूप्रिंट बना रही है। इसके तहत 14 रास्तों से अतिक्रमण हटाया जाएगा और VIP श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो सकता है। तत्काल रजिस्ट्रेशन की सुविधा पर भी विचार किया जा रहा है।
UP Politics: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ नाम गायब तो दूसरों पर आरोप क्यों?
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ नाम गायब होने के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने लाखों सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने पर सवाल उठाए और सभी प्रभावित लोगों से रामलीला मैदान पहुंचकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
Azam Khan Arrest: 11 महीने बाद जेल से बाहर आते ही आजम खान गिरफ्तार, ED ने रातभर की पूछताछ; कोर्ट में बोले- अब क्या रह गया है बोलने को?
करीब 11 महीने बाद रामपुर जेल से बाहर आए समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को ED ने फिर गिरफ्तार कर लिया। जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली मुख्यालय पर उनसे रातभर पूछताछ हुई। रविवार सुबह उन्हें गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां मीडिया के सवाल पर उन्होंने खास जवाब दिया।
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में महिला से बोले CM योगी- घबराइए मत, पति के इलाज में नहीं आने देंगे कोई दिक्कत
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित पति के ऑपरेशन के लिए मदद मांगने पहुंची महिला को आर्थिक सहायता का भरोसा दिया। CM ने बीमार महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने और जमीन कब्जे व अपराध की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
Akhilesh Yadav on Yogi: ‘1.27 करोड़ वोट कहां से आए?’ अखिलेश ने CM योगी से पूछा सवाल, रामलीला मैदान आने का दिया न्योता
उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोट कम होने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में उन्होंने पूछा कि यह आंकड़ा कहां से आया और किसने दिया। अखिलेश ने कहा कि अगर लाखों लाभार्थियों के वोट नहीं हैं, तो मुख्यमंत्री को भी रामलीला मैदान आना चाहिए।
