पटना: गंगा नदी में उफान, गांधी घाट और हाथीदह में खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी

Flood in Patna: गंगा नदी में उफान लगातार बढ़ता जा रहा है। पटना के गांधी घाट के बाद अब हाथीदह में भी गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी का पानी तेजी से तटीय और दियारा इलाकों में फैल रहा है, जिससे कई जगहों पर लोग सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन करने लगे हैं।

जलस्तर 50.32 सेमी पर पहुंच चुका

गांधी घाट पर गुरुवार को गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल 48.60 मीटर से 18 सेमी ऊपर बह रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह यह 36 सेमी तक बढ़ गया है। हाथीदह में नदी का जलस्तर 41.76 मीटर के खतरे के निशान से सात सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। दीघा घाट पर 50.45 मीटर का खतरे का निशान है, जहां जलस्तर 50.32 सेमी पर पहुंच चुका है।

बाढ़ का खतरा

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *