लखनऊ की कैसरबाग कचहरी में हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध चेंबरों को हटाने के लिए नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुए अभियान का वकीलों ने विरोध किया। वकीलों ने पहले वैकल्पिक जगह देने की मांग उठाई। चेंबरों की संख्या को लेकर नगर निगम और वकीलों के दावों में अंतर सामने आया।
Category: उत्तर प्रदेश
Varanasi News: वाराणसी में अरविंद मिल्स के प्लांट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में 150 करोड़ रुपये की लागत से बने अरविंद मिल्स के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। यहां स्पोर्ट्स वियर और अंडरगारमेंट तैयार किए जाएंगे। 300 से ज्यादा महिलाओं की भर्ती हो चुकी है। प्लांट से वाराणसी और पूर्वांचल में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
UP News: ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग की बदलेगी तस्वीर, यूपी में 22 धार्मिक सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी
यूपी सरकार ने ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण समेत 22 धार्मिक सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। कुल 676.48 करोड़ रुपये की इन योजनाओं में ब्रज मार्ग के 96 किलोमीटर से अधिक हिस्से को 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। अन्य 21 परियोजनाओं से अयोध्या, चित्रकूट और कई जिलों के धार्मिक स्थलों तक पहुंच बेहतर बनाने की योजना है।
Mau News: मऊ में पीएम मोदी की तस्वीर के साथ जादू-टोने का मामला, पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया
उत्तर प्रदेश के मऊ में श्मशान घाट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ कथित टोटका सामग्री मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
UP News: डुमरियागंज में संजय सिंह का योगी-मोदी सरकार पर हमला, बोले- युवाओं को रोजगार और बच्चों को अच्छे स्कूल चाहिए
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज विधानसभा में AAP की जन-आक्रोश रैली में सांसद संजय सिंह ने योगी और मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, सरकारी स्कूलों और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव में इंजीनियर इमरान लतीफ के समर्थन की अपील की।
