AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के बांग्लादेश में छात्र आंदोलन को लेकर दिए बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं। योगी ने युवाओं, चुनाव सुधार और भारत में सत्ता परिवर्तन की राजनीति पर भी टिप्पणी की।
Category: उत्तर प्रदेश
Varanasi News: माफिया की कब्जाई जमीन पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां, CM योगी बोले- यूपी में अपराधियों की जगह सिर्फ मिट्टी में
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में माफिया के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए बहुमंजिला इमारतें बनाई जाएंगी। स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में उन्होंने सफाईकर्मियों पर पुष्पवर्षा की, भोजन परोसा और मानदेय काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
UP News: CM योगी का बड़ा बयान; राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए संतों को भी शस्त्र उठाने के लिए रहना होगा तैयार
वाराणसी में भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र और धर्म की रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शस्त्र सिर्फ पूजन की वस्तु नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्र रक्षा का माध्यम भी हैं। कार्यक्रम में उन्होंने सनातन परंपरा, काशी विश्वनाथ धाम, राम मंदिर और जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीनें देने का भी जिक्र किया।
Gonda Politics: गोंडा में सपा का कुनबा बढ़ा, भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों के साथ साइकिल पर सवार
गोंडा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कटरा बाजार के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्य भवानी भीख शुक्ला अपने पांच बेटों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी को सदस्यता दिलाई। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाने वाले शुक्ला के इस कदम से सियासी चर्चाएं तेज हैं।
UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
UP Police Constable Result 2026 जारी होने की जानकारी के बाद अभ्यर्थी अपना फाइनल रिजल्ट और चयन सूची चेक कर सकते हैं। यूपी पुलिस भर्ती के तहत 32,679 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट, स्कोरकार्ड और रोल नंबर के हिसाब से सूची देखने की प्रक्रिया जान सकते हैं।
UP Politics: IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का ऐलान; बोलीं- अब राज आपका होगा
IAS अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया लाइव के जरिए नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का ऐलान किया और चुनाव लड़ने की बात कही। किसानों, छोटे व्यापारियों, महिला सुरक्षा और जनता की भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात करते हुए उन्होंने अपनी राजनीतिक योजना सामने रखी।
