शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। उसके साथ बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी पकड़ा गया। इससे पहले श्रद्धा के आगरा के एक होटल में करीब 24 घंटे रुकने की खबर सामने आई थी। अब लखनऊ में पूछताछ के बाद जांच आगे बढ़ेगी।
Category: उत्तर प्रदेश
UP News: अखिलेश यादव ने श्रद्धा दुबे मामले में पुलिस को घेरा, बोले- यह कोई सामान्य मामला नहीं
अखिलेश यादव ने लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत और श्रद्धा दुबे की फरारी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए। विकास दुबे एनकाउंटर का जिक्र करते हुए उन्होंने मामले को सामान्य घटना मानने से इनकार किया। इसके साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय, वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा।
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा की मौत मामले में श्रद्धा दुबे का कथित ऑडियो वायरल, कारोबारी को धमकाने और पीटने के आरोप
शिवा शर्मा मौत मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे से जुड़ा कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बातचीत में मारपीट, वीडियो फैलाने और गोल्ड कारोबार की रिकॉर्डिंग को लेकर धमकी देने जैसी बातें सुनाई देने का दावा है। शिवा की मां ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस की जांच और ऑडियो की प्रामाणिकता अहम है।
