UP News: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा, गोसेवा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

UP News: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह […]

UP News: अखिलेश यादव ने श्रद्धा दुबे मामले में पुलिस को घेरा, बोले- यह कोई सामान्य मामला नहीं

अखिलेश यादव ने लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत और श्रद्धा दुबे की फरारी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए। विकास दुबे एनकाउंटर का जिक्र करते हुए उन्होंने मामले को सामान्य घटना मानने से इनकार किया। इसके साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय, वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा।

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! 150 सीटों की लिस्ट तैयार, प्रियंका गांधी बनाएंगी सपा से गठबंधन का प्लान

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 150 सीटों की शुरुआती सूची तैयार की है और अब जातीय समीकरण, सामाजिक आधार और संभावित उम्मीदवारों का आकलन किया जा रहा है। प्रियंका गांधी को जल्द दूसरी रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। सपा के साथ सीट बंटवारे पर भी नजरें टिकी हैं।

Varanasi Air Show: वाराणसी में गरजेंगे राफेल-तेजस, गंगा के ऊपर दिखेगा एयर शो का रोमांच

वाराणसी एयर शो को लेकर काशी में तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा के ऊपर तेजस, राफेल और सारंग टीम के हवाई करतब लोगों का रोमांच बढ़ा रहे हैं। घाटों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और गंगा में नाव संचालन पर रोक लगाई गई है। जानिए एयर शो की तारीखें, सुरक्षा व्यवस्था और शहर की सजावट से जुड़ी खास बातें।

Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा की मौत मामले में श्रद्धा दुबे का कथित ऑडियो वायरल, कारोबारी को धमकाने और पीटने के आरोप

शिवा शर्मा मौत मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे से जुड़ा कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बातचीत में मारपीट, वीडियो फैलाने और गोल्ड कारोबार की रिकॉर्डिंग को लेकर धमकी देने जैसी बातें सुनाई देने का दावा है। शिवा की मां ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस की जांच और ऑडियो की प्रामाणिकता अहम है।

UP Politics: केशव मौर्य का अखिलेश पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’, PDA पर भी उठाए सवाल

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फतेहपुर में सपा के PDA घोषणा पत्र और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा को दलितों और पिछड़ों का हितैषी मानने से इनकार किया और ‘सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाला तंज कसा। SIR विवाद पर राहुल गांधी को भी घेरा और बीजेपी की जीत का दावा किया।

UP Politics: अखिलेश को चुनाव आते ही आजम खान की याद आई! ओपी राजभर का तंज, बोले- मुस्लिमों को गुमराह करने की कोशिश

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उन्हें आजम खान की याद आई है। 22 अक्टूबर को रामपुर में अखिलेश आजम और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करेंगे। इस बीच जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ईडी ने आजम के करीबी ठेकेदारों को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।

UP MLC Election 2026: घर बैठे पता करें अपना वोटिंग बूथ, ऑनलाइन मिलेगी मतदाता सूची में क्रम संख्या

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव 2026 में वोट डालने जा रहे हैं? अब घर बैठे ऑनलाइन अपना मतदान केंद्र और वोटर लिस्ट में क्रम संख्या पता कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इसकी जानकारी दी है। जानें 23 अक्टूबर को मतदान का समय, बूथ खोजने का तरीका और वोट डालने के लिए मान्य पहचान पत्र।

Voter list 2026: यूपी में SIR के बाद भी डुप्लीकेट वोटर आईडी का मामला, चुनाव आयोग की जांच पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश में SIR के बाद जारी फाइनल वोटर लिस्ट में भी डुप्लीकेट एंट्री और एक व्यक्ति के नाम पर कई वोटर आईडी कार्ड बनने की शिकायत सामने आई है। समाजवादी पार्टी ने 100 विधानसभा सीटों पर गड़बड़ी का दावा किया, जबकि मोहम्मद जुबैर के सवालों पर यूपी के CEO ने डुप्लीकेट EPIC बनने की पुरानी समस्या स्वीकार की।

UP News: UP में 10वीं के अंकों से बनेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार देगी मुफ्त कोचिंग

उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान के मेधावी विद्यार्थियों को JEE और NEET की तैयारी के लिए एक साल की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। दक्षणा फाउंडेशन के जरिए चयनित छात्रों को कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा भी मुफ्त दी जाएगी। जानें दसवीं के अंकों, पारिवारिक आय और आवेदन की जरूरी शर्तें।