उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने पूरे प्रदेश की वोटर लिस्ट का दोबारा सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। फॉर्म-6, 7 और 8 की जांच होगी। मामले में दो एसडीएम को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं और एक कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका की जांच जारी है।