कौन हैं रिमी टॉमी के होने वाले पति लिबिन मैथ्यू?
रिमी टॉमी ने अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में बताते हुए कहा कि वह न तो एक्टर हैं, न सिंगर और न ही कोई मशहूर हस्ती या करोड़पति। उनका नाम लिबिन मैथ्यू है और वह मुंबई में रहने वाले फिटनेस ट्रेनर हैं। रिमी के मुताबिक, जीवनसाथी चुनने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जा सकता। उनके लिए लिबिन सही इंसान हैं।
रिमी ने कहा कि उन्हें पैसे या शोहरत से ज्यादा ऐसे साथी की जरूरत है, जो उनकी परवाह करे और उन्हें मानसिक सुकून दे। उन्होंने बताया कि 2026 में उनकी जिंदगी में एक खास शख्स की एंट्री हुई है।
एक्स-हसबैंड की तस्वीरें शेयर करने पर जताई नाराजगी
दूसरी शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके एक्स-हसबैंड रॉयस किझाकूडन की तस्वीरें शेयर कीं। इस पर रिमी ने लोगों से उन्हें अकेला छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि तलाक का फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया था। उनके पूर्व पति भी अब खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं और उन्हें उनसे भी अच्छा पार्टनर मिल गया है।
2008 में हुई थी पहली शादी
रिमी टॉमी ने 27 अप्रैल 2008 को बिजनेसमैन रॉयस किझाकूडन से शादी की थी। दोनों की शादी त्रिशूर के लॉर्ड कैथेड्रल में हुई थी। शादी के करीब 11 साल बाद 2019 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल की थी।
ऐसा रहा रिमी टॉमी का करियर
रिमी टॉमी ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन पर म्यूजिक प्रोग्राम होस्ट करके की थी। साल 2002 में मलयालम फिल्म ‘मीसा माधवन’ के लिए उन्होंने अपना पहला गाना ‘चिंगमासम वन्नू चेर्ननल’ रिकॉर्ड किया था। इसके बाद 2013 में आशिक अबू की फिल्म ‘5 सुंदरिकल’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। फिलहाल वह ‘फ्लावर्स टॉप सिंगर’ शो में जज की भूमिका निभा रही हैं।
