Indian Army Land Warfare Doctrine 2026: राजनाथ सिंह ने जारी की नई युद्ध नीति, ड्रोन और AI पर रहेगा खास जोर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 23 अक्टूबर 2026 को भारतीय सेना की नई लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन 2026 जारी की। इस युद्ध नीति में ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक निगरानी प्रणाली और मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस पर जोर दिया गया है। साथ ही, सैनिकों के प्रशिक्षण, तीनों सेनाओं के समन्वय और आत्मनिर्भर भारत को प्राथमिकता दी गई है।

Anjali Arora Legal Notice: अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, कानपुर इवेंट विवाद में बढ़ीं मुश्किलें

कानपुर के नवरात्रि इवेंट में हुए विवाद के बाद अंजलि अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के आयोजकों ने एक्ट्रेस और उनकी मैनेजर को कानूनी नोटिस भेजकर 1.20 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। जानें ‘कच्चा बादाम’ गाने से शुरू हुए विवाद की पूरी कहानी।

बिहार, यूपी और महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में विधान परिषद की कुल 24 सीटों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। बिहार में आठ, यूपी में 11 और महाराष्ट्र में पांच सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। तीनों राज्यों में मतदान के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

UP MLC Election 2026: दोपहर 2 बजे तक 40.87% मतदान, बरेली-मुरादाबाद सबसे आगे

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक 40.87 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट 59.17 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर सबसे कम 26.30 फीसदी वोटिंग हुई। बीजेपी और सपा के लिए अहम इन चुनावों के नतीजे 27 अक्टूबर को आएंगे।

UP MLC Election: अखिलेश यादव का कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान, बोले- 170 सीटों का हमें पता है

अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट डालने के बाद कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 170 सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस को जानकारी है और लक्ष्य बीजेपी को हराना है। अखिलेश ने एमएलसी चुनाव में निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सपा समर्थकों को रोकने के आरोप भी लगाए।

Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड तोड़ जीता दूसरा गोल्ड

भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा में 357.5 अंक हासिल कर उन्होंने विश्व और एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले मोना 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी गोल्ड जीत चुकी हैं।

UP Viral News: औरैया की रीना-रामसुघर सगाई का ड्रामा! पहले वायरल हुईं तस्वीरें, अब पति की वापसी का दावा

UP Viral News: औरैया में 30 साल की रीना राजपूत और 75 साल के रामसुघर की कथित सगाई का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा […]

UP Election 2027: अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, 2027 में NDA लगाएगा जीत की हैट्रिक!

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान किया और दावा किया कि स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का भरोसा जताया। साथ ही स्पष्ट किया कि गठबंधन में सीट बंटवारे पर अभी औपचारिक बातचीत नहीं हुई है।

UP Election 2027: मिर्जापुर में 2027 से पहले सियासी हलचल, पकौड़ी लाल कोल बनाएंगे नई पार्टी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मिर्जापुर की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने अलग राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। बहू रिंकी कोल के अपना दल (एस) से विधायक होने के बीच यह फैसला चर्चा में है। वहीं, पूर्व डीएम दिव्या मित्तल की नई पार्टी से विंध्य क्षेत्र में नए सियासी समीकरण बनने की संभावना है।

UP Politics: यूपी की 11 एमएलसी सीटों पर महासंग्राम, 14.81 लाख वोटर करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान शुरू हो गया। पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटों के लिए करीब 14.81 लाख मतदाता वोट डाल रहे हैं। प्रदेश के 72 जिलों में 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बीजेपी और सपा के बीच मुकाबले के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित होंगे।