अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट डालने के बाद कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 170 सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस को जानकारी है और लक्ष्य बीजेपी को हराना है। अखिलेश ने एमएलसी चुनाव में निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सपा समर्थकों को रोकने के आरोप भी लगाए।
Tag: samajwadi party
Voter list 2026: यूपी में SIR के बाद भी डुप्लीकेट वोटर आईडी का मामला, चुनाव आयोग की जांच पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश में SIR के बाद जारी फाइनल वोटर लिस्ट में भी डुप्लीकेट एंट्री और एक व्यक्ति के नाम पर कई वोटर आईडी कार्ड बनने की शिकायत सामने आई है। समाजवादी पार्टी ने 100 विधानसभा सीटों पर गड़बड़ी का दावा किया, जबकि मोहम्मद जुबैर के सवालों पर यूपी के CEO ने डुप्लीकेट EPIC बनने की पुरानी समस्या स्वीकार की।
Gonda Politics: गोंडा में सपा का कुनबा बढ़ा, भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों के साथ साइकिल पर सवार
गोंडा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कटरा बाजार के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्य भवानी भीख शुक्ला अपने पांच बेटों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी को सदस्यता दिलाई। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाने वाले शुक्ला के इस कदम से सियासी चर्चाएं तेज हैं।
