दरअसल, नीता अंबानी नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में लाइब्रेरी के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने पारंपरिक साड़ी की जगह बिजनेसवुमन लुक चुना। उनके पूरे आउटफिट में सादगी के साथ एलिगेंस की झलक दिखाई दी।
बेज लिनेन ब्लेजर और मैचिंग पैंट में दिखा क्लासी अंदाज
नीता अंबानी ने इस इवेंट के लिए बेज कलर का लिनेन ब्लेजर पहना, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया। ब्लेजर के पफ्ड शोल्डर्स और एल्बो-लेंथ बैलून स्लीव्स ने उनके लुक को खास बनाया। टेलर्ड फिट और सामने लगे बटन ने आउटफिट को फॉर्मल और क्लासी टच दिया।
उन्होंने ब्लेजर के साथ इसी कलर टोन का लेस टॉप पहना। टॉप की नाजुक लेस डिटेलिंग ने ब्लेजर के स्ट्रक्चर्ड लुक में सॉफ्ट और फेमिनिन अंदाज जोड़ा। ब्लेजर की नेकलाइन से नजर आता लेस वर्क उनके पूरे लुक को अलग ग्रेस दे रहा था।
ड्रैगनफ्लाई ब्रोच ने खींचा सबका ध्यान
नीता अंबानी के आउटफिट की सबसे खास एक्सेसरी ड्रैगनफ्लाई डिजाइन वाला ब्रोच रहा। NMACC के इंस्टाग्राम पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इसे मशहूर जूलरी आर्टिस्ट वॉलेस चान ने डिजाइन किया है।
ड्रैगनफ्लाई से प्रेरित इस ब्रोच का डिजाइन सपनों, आजादी और अनंत संभावनाओं का प्रतीक माना जाता है। इसकी बारीक कारीगरी और अनोखे डिजाइन को तैयार करने में पूरे 10 साल लगे। इस खास एक्सेसरी ने नीता अंबानी के साधारण दिखने वाले बेज ब्लेजर को स्टेटमेंट लुक में बदल दिया।
