अनादोलु न्यूज एजेंसी ने तुर्की के विदेश मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। तुर्की ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब संयुक्त राष्ट्र में अगले महासचिव के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।
सुरक्षा परिषद में नहीं बन पाई सहमति
शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अगले महासचिव के चयन को लेकर अनौपचारिक मतदान यानी ‘स्ट्रॉ पोल’ कराया गया था। हालांकि, इस प्रक्रिया के बाद भी किसी एक नाम पर फैसला नहीं हो सका।
इसके बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद के अध्यक्षों को पत्र भेजा। यह पत्र संयुक्त राष्ट्र में तुर्की के स्थायी प्रतिनिधि अहमद यिल्दिज के माध्यम से पहुंचाया गया। पत्र पर राष्ट्रपति एर्दोगन के हस्ताक्षर भी थे।
तुर्की की ओर से सिनिरलिओग्लू का नाम आगे बढ़ाए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की चयन प्रक्रिया में एक और उम्मीदवार शामिल हो गया है।
