नीता अंबानी NMACC की लाइब्रेरी लॉन्चिंग में बेज लिनेन पैंट-सूट पहनकर पहुंचीं। उनके लुक की सबसे खास चीज ड्रैगनफ्लाई डिजाइन वाला ब्रोच रहा, जिसे मशहूर जूलरी आर्टिस्ट वॉलेस चान ने डिजाइन किया है। इस खास ब्रोच की बारीक कारीगरी और अनोखे डिजाइन को तैयार करने में पूरे 10 साल लगे।