ED की छापेमारी: टीएमसी नेता और उनके भाई पर करोड़ों रुपये के राशन घोटाले के आरोप

West Bengal ED in action:उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता और उनके भाई को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में की गई है।सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ने टीएमसी के देगंगा ब्लॉक अध्यक्ष अनिसुर रहमान और उनके भाई अलिफ नूर उर्फ मुकुल रहमान को गुरुवार रात कोलकाता स्थित कार्यालय में लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। दोनों को चिकित्सकीय जांच के बाद आज अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
टीएमसी का नेता गिरफ्तार

14 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने टीएमसी के देगंगा ब्लाक अध्यक्ष अनिसुर रहमान और उसके बड़े भाई अलिफ नूर उर्फ मुकुल रहमान को गुरुवार देर रात कोलकाता स्थित कार्यालय में करीब 14 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि रहमान और उसके भाई को चिकित्सकीय जांच के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

खाद्य मंत्री ज्योतप्रिय मल्लिक का है करीबी

रहमान राज्य के पूर्व वन व खाद्य मंत्री ज्योतप्रिय मल्लिक का करीबी है। केंद्रीय जांच एजेंसी पूर्व मंत्री को घोटाले के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा इस घोटाले में पूर्व मंत्री के करीबी बाकिबुर रहमान को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।ईडी अधिकारियों ने चावल मिल मालिक और पूर्व मंत्री के एक अन्य करीबी सहयोगी बारिक बिश्वास को पूछताछ के लिए कार्यालय में उपस्थित होने का समन जारी किया है। ईडी ने मंगलवार को बिश्वास के आवास और चावल मिल पर छापेमारी के दौरान 20 लाख रुपये से अधिक नकदी और संयुक्त अरब अमीरात में संपत्तियों में निवेश के संबंध में कुछ दस्तावेज जब्त किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *