Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जो आबकारी घोटाला (Delhi Excise Scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामले में लगभग 17 महीने तक जेल में रहे, अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ गए हैं। शुक्रवार देर शाम सिसोदिया तिहाड़ जेल से बाहर आए और उनके स्वागत के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
“आज़ादी की सुबह की पहली चाय”
शनिवार की सुबह मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया (Seema Sisodia) के साथ चाय पीते हुए एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आज़ादी की सुबह की पहली चाय….. 17 महीने बाद! वह आज़ादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है। वह आज़ादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में साँस लेने के लिए दी है।”
तेजी से वायरल हो रहा
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सिसोदिया की इस पोस्ट ने उनके समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार किया है, वहीं विपक्षी दल इस घटनाक्रम पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत देते रखी कुछ शर्तें
सुप्रीम कोर्ट (SC on Manish Sisodia Bail) ने मनीष सिसोदिया को जमानत देते हुए कहा कि वो समाज के एक सम्मानित आदमी हैं। इसलिए उनके देश से भागने की कोई आशंका नहीं है। अदालत ने आगे कहा कि Manish Sisodia के खिलाफ जो सबूत अब तक मिले थे। वो जुटाए जा चुके हैं, इसलिए गड़बड़ी की संभावना नहीं लगती।
