Paris Olympics Controversy : पेरिस ओलंपिक 2024 में एक दिलचस्प और विवादित घटना सामने आई है। अल्जीरिया की महिला बॉक्सर इमान खलीफा ने इटली की अपनी प्रतिद्वंदी को केवल 46 सेकंड में रिंग से बाहर कर दिया। लेकिन यह मुकाबला इतनी जल्दी खत्म क्यों हुआ, यह सवाल उठ रहा है।मुकाबले की शुरुआत के महज 40 सेकंड के भीतर, इटली की बॉक्सर ने लडने से मना कर दिया, जिससे यह मैच अप्रत्याशित तरीके से समाप्त हो गया। इस असामान्य स्थिति ने खेल के नियमों और प्रतिस्पर्धा की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा कर दिया है। इस घटना ने खेल प्रेमियों और विशेषज्ञों के बीच गंभीर चर्चा को जन्म दिया है, और अब इस बात पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है कि इस तरह की परिस्थितियों में क्या नियमों को ठीक से लागू किया गया। इसी के बाद पेरिस ओलंपिक में एक नया विवाद भी सामने आया जिसमें इमाम खलीफ वह बॉक्सर हैं जिनके ऊपर आरोप है कि वह महिला नहीं पुरुष हैं और इसी कारण इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन ने उन्हें पिछले साल बैन कर दिया था। अब इसपर एक्ट्रेस और सासंद कंगना रनौत ने भी अपनी भड़ास निकाली है।
कंगना का पोस्ट
कंगना ने लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इस लड़की को ऐसे इंसान से लड़ना पड़ा, जिसका कद 7 फीट है। जिसका जन्म पुरुष के तौर पर हुआ है, जिसके सभी अंग पुरुषों के जैसे हैं। उसने कैरिनी को बॉक्सिंग रिंग में ऐसे हरा दिया, जैसे कोई पुरुष शारीरिक लड़ाई लड़ाई में किसी महिला को पीटता है। लेकिन फिर भी ये कहता है कि ये लड़का नहीं, लड़की है। अब आप खुद ही समझ जाइये कि किसने यह बॉक्सिंग मुकाबला जीता? कोई आपकी बेटी का पदक या नौकरी छीन ले, उसके पहले इसके खिलाफ आवाज उठाइए।’
कौन हैं कारिनी?
कारिनी फियामे ओरो के साथ एक इटैलियन पुलिस अधिकारी हैं। उनका मंत्र है, ‘मुक्केबाजी एक ऐसा खेल है जो आपको अपने प्रतिद्वंद्वी के प्रति सम्मान रखना सिखाता है। यह जीवन में एक हथियार हो सकता है, लेकिन केवल रक्षा के लिए। यह दुरुपयोग नहीं बन सकता है और न ही होना चाहिए। किसी भी खेल की तरह, यह इसके बजाय क्रोध और दर्द को बाहर निकालने का एक वाहन बन सकता है।’ जाहिर तौर पर मुक्केबाजी में इस तरह के विचार रखने वाली कारिनी के लिए खेलीफ का पंच असहनीय रहा होगा।
