कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर सियासी बवाल मच गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा का अपमान बताया। वहीं, अमित शाह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।
