नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न दायित्वों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेश पर ये नियुक्तियां की गई हैं। नई टीम में उत्तर प्रदेश को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। यूपी से निखिल मणि तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में जम्मू-कश्मीर से विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी, नागालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मालोथ कोमल नाइक, बिहार से राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल से विधायक सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ से भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
हर्षवर्धन सिंह समेत तीन नेता राष्ट्रीय महामंत्री
राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर उत्तर प्रदेश से हर्षवर्धन सिंह, ओडिशा से अर्पिता उपराजिता बडजेना और आंध्र प्रदेश से मित्त वामशी कृष्णा को नियुक्त किया गया है।
इन नेताओं को मिली राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय मंत्री के पद पर असम से बिस्वजीत खौंड, मध्य प्रदेश से आशीष झाला, महाराष्ट्र से सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान से हिमांशु शर्मा, पंजाब से सरदार अरमानजोत बरार, झारखंड से अमन यादव और बिहार से राहुल झा को नियुक्त किया गया है।
यूपी के विनीत वत्स त्यागी बने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को सौंपी गई है। वहीं, राजस्थान से देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय कार्यालय और नीति एवं शोध विभाग में भी नियुक्तियां
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के तौर पर गुजरात के ध्रुव पंडित को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मोहित सोनी को राष्ट्रीय कार्यालय सह-प्रभारी बनाया गया है।
नीति एवं शोध प्रभारी के पद पर तेलंगाना की अखिला बंदम को नियुक्त किया गया है। वहीं, गुजरात के रंगम त्रिवेदी और तेलंगाना के कमल मदीशेट्टी को नीति एवं सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा की डॉ. रमा बल्हारा को भी इस विभाग में नियुक्त किया गया है।
हिमांशु यादव बने मीडिया प्रभारी
भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम में बिहार के हिमांशु यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मीडिया सह-प्रभारी के तौर पर दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विशु बसोया को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, बिहार के मानवेंद्र चौहान को भी मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, दिल्ली की अपूर्वा सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश से तीन प्रमुख नियुक्तियां—राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष—की गई हैं।
